Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फ्राड हुए रुपये वापस पाकर भुक्तभोगी के खिले चेहरे

चन्दौली। वर्तमान तकनीकि युग में फ्राड करने वाले तरह-तरह के तरीके अपनाते हुए लोगो को मूर्ख बनाकर उनके खाते से पैसा निकाल  रहे है , ऐसे में चंदौली पुलिस भी उनको पकड़ने में माहिर हो गई है l इसी क्रम में पीडित रामबचन पुत्र शिवप्रकाश को कुल 34990/-रु0 धनराशि वापस कराये गये l 

उक्त के द्वारा दिनांक 03.04.2024 को  साइबर सेल जनपद चन्दौली को आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसके बचत खाते से कुल 34990 रूपये फ्रॉडर द्वारा यूपीआई के माध्यम से बिना उसके जानकारी के निकाल लिया गया है । 

जिसपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह व पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष द्वारा प्रभारी साइबर क्राइम थाना को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी साइबर क्राइम मय टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड सभी उपरोक्त धनराशि को वापस कराया गया।

साइबर जागरूकता के लिए चन्दौली पुलिस लगातार समर्पित

विगत कई वर्षों से चन्दौली पुलिस लगातार स्कूल,कॉलेज व ग्रामों मे गोष्ठी का आयोजन करके लोगों को वर्तमान समय में हो रहे नये-नये तरीके के साइबर क्राइम व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी लोगों को दे रही है।इसी क्रम में अग्रलिखित साइबर सुरक्षा सम्बन्धी उपायों को भी हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

अनाधिकृत ग्राहक सेवा अधिकारी के फोन कॉल से बचना,किसी भी अनजान फोन कॉल को उठाने से बचना चाहिए। किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत बैंकिग,पासवर्ड या ओटीपी से सम्बन्धित जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से सांझा न करें।कोई भी बैंक या संस्था फोन कॉल के माध्यम से कोई ओटीपी या अन्य जानकारी नही मांगता है।

ईमेल सुरक्षा
ईमेल आज व्यवसायों के लिए सबसे महत्वपूर्ण संचार उपकरणों में से एक है।हालाँकि,यह फ़िशिंग,रैंसमवेयर,मैलवेयर सहित कई प्रकार के साइबर अपराध के लिए प्रवेश बिंदु भी है।इसलिए,आपको दुर्भावनापूर्ण ईमेल हमलों से बचने के लिए ईमेल सुरक्षा प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है।ईमेल सुरक्षा प्रशिक्षण से आपको असुरक्षित लिंक और अटैचमेंट के प्रति सचेत रहने में मदद मिलेगी।

ब्राउज़र सुरक्षा:
वेब ब्राउज़र हैकर्स के लिए बडा टारगेट हैं क्योंकि वे इंटरनेट के प्रवेश द्वार हैं। किसी भी अनजान लिंक को खोलने से बचना चाहिए,हैंकर आपको नौकरी,इनाम,गेम खेलकर पैसे जीतने,या लकी नाम के आधार पर पैसे देने के लिए लिंक शेयर करके फ्राड किया जा सकता है।आपके द्वारा ऑनलाइन देखी जाने वाली सभी वेबसाइटें सुरक्षित नहीं हैं।

पासवर्ड सुरक्षा
प्रत्येक नेट बैंकिग यूजर,गूगल पे,फोन पे या किसी भी प्रकार के आनलाइन फड ट्रान्सफर करने वाले एप्प के पासवर्ड समय समय से परिवर्तित करते रहना चाहिए।एक पासवर्ड के लंम्बे समय तक नही प्रयोग करना चाहिए। और किसी भी अनजान या अविश्वसनीय व्यक्ति से पासवर्ड साझा करने से बचने चाहिए।

अनाधिकृत/अनजान एप्प को डॉउनलोड न करना- 

किसी भी अनजान एप्प को डॉउनलोड करना से बचना चाहिए।

सूचना सुरक्षा:
आपके संगठन की जानकारी सबसे बेशकीमती संपत्ति है।इसलिए इसकी गोपनीयता,अखंडता और उपलब्धता की रक्षा करना हर किसी की जिम्मेदारी होनी चाहिए।संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रूप से संभालने,साझा करने,संग्रहीत करने और निपटान करने के बारे में अपने आपको प्रशिक्षित करें।

चन्दौली पुलिस की अपील:
यदि किसी भी व्यक्ति के साथ जानकारी के अभाव में किसी भी प्रकार साइबर फ्राड हो जाता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर-1930 (पहले 155260)–24*7 को डॉयल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें । फिर साइबर थानें आकर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर शिकायत पजीकृत करा सकते है। उपरोक्त जानकारी को अपने परिजनों /पहचान के सभी व्यक्तियों से सांझा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ