विद्यालय परिवार की ओर से मिठाई खिलाकर उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी गई
चंदौली,
कमालपुर। कस्बा स्थित हरिद्वार राय इण्टर कॉलेज बभनियांव कमालपुर के पांच छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 हाई स्कूल में जिला टॉप कर विद्यालय सहित अपने अपने परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए जिला टॉप टेन बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।
फोटो: टॉप टेन बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना देते प्रधानाचार्य डॉ. रामप्रताप राय
प्रधानाचार्य डॉ.रामप्रताप राय ने बताया कि हाई स्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में खुशी खरवार ने 580/600,रुद्र प्रताप मौर्य 577/600 ,फिजा सुल्तान 575/600,रेखा कुमारी 574/600,शशि प्रकाश कुशवाहा 572/600 अंक लाकर जिले की टॉप टेन लिस्ट में नाम दर्ज कराया है । जिन्होंने विद्यालय सहित अपने अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
वहीं खुशी खरवार और रुद्र प्रताप मौर्य ने बताया कि वह आईएस क्वालिफाइड कर देश सेवा करना चाहता है। फिजा सुल्तान ने बताया कि वह पालिटेकनिक क्वालिफाइड कर इंजीनियर बनना चाहती है तो रेखा कुमारी ने बताया कि वह चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। वहीं शशिप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि वह पीसीएस की पढ़ाई क्वालीफाइड कर देश सेवा करना चाहता है। जिला टॉप टेन के सभी पांचों बच्चों ने अपनी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया है।
शुभकामनाएं और बधाई देने वालों शिक्षकों मे सुनील सिंह ,मनजीत सिंह, चन्द्रशेखर, संतोष कुमार, हनुमान सिंह, कामिनी सिंह, ममता दूबे, वेद राय ,आनंद राय, प्रदीप श्रीवास्तव शमिल रहे।
0 टिप्पणियाँ