Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हाईवे किनारे बने रेलिंग से टकराये बाइक सवार ,एक की मौत एक घायल

वाराणसी,
मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के कछवांरोड अन्तर्गत चित्रसेनपुर गांव स्थित पहलवान ढाबा के सामने हाईवे पर रविवार की शाम वाराणसी के तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बने लोहे के रेलिंग से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जहां एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गम्भीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र के मड़नी महाशिवपुर निवासी शिवा चौहान उर्फ छब्बू पुत्र गोपाल चौहान उम्र (19) वर्ष अपने साथी मडुवाडीह निवासी शत्रुध्न भारद्वाज उम्र (26) वर्ष के साथ भदोही जिले के औराई मे बाइक से जा रहे थे।बाइक चला रहे शिवा को झपकी आने के कारण अनियंत्रित बाइक हाईवे के किनारे बने लोहे के रेलिंग से टकरा गई जिसमें दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुँचे कछवांरोड चौकी प्रभारी अतुल शुक्ला ने दोनों घायलो को इलाज हेतु रोहनिया के भदवर स्थित एक निजी अस्पताल में एम्बुलेंस से भेजवाया जहां शिवा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।वही गम्भीर रूप से घायल शत्रुध्न को अस्पताल में भर्ती है।

दोनों युवक शादी समारोह में वीडियो ग्राफी का काम करते है साथ में बाइक से एक शादी में वीडियो ग्राफी करने औराई जा रहे थे। उप निरीक्षक अतुल शुक्ला ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय शिवा की मौत हो गई उसके परिजनों को मौत की सूचना दे दिया गया है परिजन आ रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ