Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शराब की दुकान पर चखना को लेकर मार पीट करने वाले गिरफ्तार,खलबली

कानून व्यवस्था को बिगाडने का प्रयास करने वाले पर चन्दौली पुलिस सख्त 

चन्दौली ,
अलीनगर। क्षेत्रान्तर्गत आलूमिल स्थित देशी शराब की दुकान पर शनिवार की रात 9: 00 शऱाब व चखना खरीदने को लेकर दो पक्षों में मार पीट की प्राप्त सूचना पर पहुंची ने पुलिस घटना में शामिल दोनो पक्षों से कुल चार व्यक्तियों को चिन्हित कर हिरासत मे लेकर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किया है , जिससे शराबियों में खलबली मच गई है।

प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय ने बताया कि देशी शराब की दुकान पर चखना को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना की वायरल वीडियो के आधार पर चिन्हित करते हुए घटना में शामिल दोनों पक्षों से कुल चार अभियुक्तगण (1) बृजेश कुमार चौहान पुत्र स्व0 रमाशंकर चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कुरेजी थाना गढवार जनपद बलिया (2) प्रदीप सिंह पुत्र गौरी शंकर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम समौर बाजार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर (3) लखन तिवारी पुत्र स्व0 गिरजाशंकर तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कमालपुर बहेरी थाना धीना जनपद चन्दौली तथा (4) कृष्ण मुरारी तिवारी पुत्र अछैबर तिवारी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम खरीद थाना बबुरी जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया है। हिरासत में लेते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक शेषधर पाण्डेय प्रभारी, चौकी प्रभारी आलूमिल राजेश कुमार सिंह, हे0का0 बृजकिशोर सिंह ,हे0का0 गौरव सिंह ,का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ