Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हर्ट अटैक से सपा नेता परवेज अहमद का हुआ इंतकाल

जिले के सपा नेताओं सहित सभी दलों के हजारों लोग जनाज़े में हुए शामिल

रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन

चन्दौली,चहनियां। समाजवादी पार्टी चंदौली के दिग्गज नेता परवेज अहमद का शनिवार की रात हृदयगति रुकने से इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की ख़बर जिले में फैलते ही लोग रात्रि में ही क्षेत्र के नैढ़ि गांव स्थित उनके आवास पर जमा हो गए। मरहूम परवेज अहमद को असर की नमाज के बाद गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। उनके जनाज़े में समाजवादी पार्टी सहित उनके शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। 

फोटो: मृतक परवेज अहमद की फाइल फोटो 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा नेता परवेज अहमद शनिवार को नियामताबाद ब्लॉक के शकूराबाद गांव में नवेद करने गए थे। वहीं पर अचानक सीने में दर्द होने लगी और लोग उन्हें हॉस्पिटल ले जाते, इसके पहले ही वे दम तोड़ चुके थे। 

फोटो: परवेज अहमद के सुपुर्दे खाक के समय मौजूद भीड़ 

परवेज अहमद की गिनती समाजवादी पार्टी चंदौली के दिग्गज नेताओं में होती थी। अपने कुशल व्यवहार और राजनीतिक समझ के कारण वे सभी दलों के नेताओं के बीच लोकप्रिय थे। उनके जनाजे में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लोग मौजूद थे। वे समाजवादी पार्टी की मेन बॉडी में जिला महासचिव और वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे। वे पूर्व में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके थे।

  इन लोगों ने दुःख व्यक्त किया

मरहूम परवेज अहमद के इंतकाल पर प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय मुस्लिम मंच (आरएसएस) नेता सैयद सरफराज पहलवान, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, रामजन्म यादव, पूर्व प्रमुख चहनियां उपेंद्र सिंह गुड्डू, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधायक प्रभुनारायण यादव, सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष चकरु यादव, वीरेन्द्र प्रधान बहादुरपुर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव, नफीस अहमद गुड्डू, परवेज अहमद जोखू, औसाफ़ अहमद गुड्डू, अयूब खां गुड्डू, बसपा नेता याहिया खान बब्बन, खुर्शीद प्रधान लौंदा, शमीम मिल्की, अकील अहमद बाबू, शेख कयामुद्दीन, जमील अहमद जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सपा, हाजी कमाल, कमरुज्जमा, निजमूलहक गुड्डू, सईद अहमद कादरी, जिला पंचायत सदस्य सुदामा यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र पासवान, पूर्व उप रामअवध यादव, बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्या, अरविंद यादव बबलू, दशमी प्रधान, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ