लखनऊ । राज भवन के पीछे माल एवेन्यू रोड पर मंगलवार को जेल से कोर्ट में पेशी पर महिला कैदियों को कोर्ट ले जाने वाली बंदी बैन में आग लग गई उसमें बैठी 9महिला कैदी और 10महिला पुलिस कर्मियों ने कूद कर अपनी जान बचा ली। आग ने कुछ ही देर में पूरी गाड़ी को अपने चपेट में ले लिया और आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग पर बड़ी मसक्कत के बाद काबू पाया।आग कैसे लगी यह पता नहीं चल सका।
लखनऊ जेल से न्यायालय में पेश करने हेतु ले जा रही कैदियों की पुलिस बैन मे अचानक आग लग गई उसमे बैठी 09 महिला कैदियों और 10 महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा सकी। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मी बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नही हुई है परंतु परंतु पुलिस बैन तरह जलकर राख हो गई।
प्रीजन वैन चालक बालेंद्र सिंह से मिली जानकारी अनुसार ड्राइवर केबिन में लगे जीपीएस और कैमरे के पास हुई स्पार्किंग चार्ज मे आग लगी थी।
0 टिप्पणियाँ