पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध पर करंडा थाने पर पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे
चंदौली,चहनियां। बलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तिरंगावा बैरियर के पास से मंगलवार को एक अभियुक्त राजू यादव पुत्र दीनानाथ यादव, निवासी बरक चोचकपुर करंडा गाज़ीपुर को एक नाजायज तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।
थाना प्रभारी बलुआ शैलेष कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सैदपुर पुल से मारूफपुर की तरफ जा रहा है जो आपने पास अबैध तमंचा व कारतूस रखा तभी उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार राय अपने हमराही व उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला के साथ चेकिंग करने लगे। जिसके दौरान यह सफलता मिली।।उसकी गिरफ्तारी के बाद बलुआ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 48/24 धारा 3/25 आर्म्स दर्ज करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकडे गये अभियुक्त राजू यादव पर करंडा थाना में विभिन्न मामलों पहले से तीन मुक़दमे पंजीकृत है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र के साथ उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार राय व मारूफपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला और कांस्टेबल अरविन्द सिंह यादव, प्रवीण सिंह शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ