Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ हैं, इनके बल पर रचा जाएगा इतिहास-ड़ा0 महेन्द्रनाथ पांडेय


चंदौली,धीना। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ के होते है।इनके बल पर ही इस बार लोकसभा चुनाव में इतिहास रचा जाएगा।आपकी ताकत मुझे संघर्ष करने के लिए प्रेरित करती है।उक्त बातें केंद्रीय मंत्री ड़ा0 महेन्द्रनाथ पांडेय ने रविवार को खजरा में आयोजित निजी विद्यालय में सैयदराजा विधानसभा बूथ सम्मेलन के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि आप सभी को अपने अपने बूथों पर मजबूती से एक एक मत डलवाने का काम करना होगा।तभी आने वाले समय मे चन्दौली की तस्वीर बदलने का काम किया जाएगा।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि आपकी ताकत से तीसरी बार अपने विकास पुरुष को पुनः मजबूत करने का काम होने जा रहा है । 

विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्री गुजरात ऋषिकेश पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि अपने अपने बूथ को मजबूत करते हुए एक जून को अपने मतदान की ताकत दिखा दे।ताकि राष्ट्र निर्माण में आपकी महती सहभागिता हो सके।आपकी ताकत ही पार्टी को मजबूत स्तम्भ देने का काम करेगा।इसके लिए सभी को अपने अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा।तभी एक बार फिर अपने पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, सर्वेश कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह,पूर्व प्रमुख देवेंद्र सिंह,पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,राजेश सिंह, हरिबंश उपाध्याय, सुजीत जायसवाल, राणाप्रताप सिंह, अन्नू सिंह, मृत्युंजय सिंह दीपु, राजेश तिवारी, रामजी तिवारी, संजय उपाध्याय, दिलीप त्रिशूलिया, जयप्रकाश उपाध्याय, गणेश अग्रहरि, संतोष बिन्द, भगवती तिवारी, अनिल सिंह, सत्यवान मौर्या, श्रीराम चौबे आदि रहे।
संचालन हृदयनारायण तिवारी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ