लखनऊ। पूरा उत्तर प्रदेश आजकल 48 डिग्री सेल्सियस में झुलस रहा है। 40 साल का रिकॉर्ड टूट गया। भीषण गर्मी और लू से लोग मर रहे, आगजनी की घटनाएं हो रहीं, ट्रांसफार्मर फुंक रहे और यहां तक कि रेल पटरियां टेढ़ी हो गईं. झांसी लगातार सबसे गर्म शहर बना हुआ है. सड़कों पर सन्नाटा पसरा है, लोग घरों में कैद हैं।
कानपुर में पारा 47.6 डिग्री,सेंट्रल यूपी में 9 मौतें 48.1 डिग्री के साथ झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला बुंदेलखंड में रोडवेज बस चालक समेत 6 की गई जान।आगरा में 47.8, इटावा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस अलीगढ़ में 44.8, प्रयागराज 44.6, हरदोई 44.5 डिग्री बरेली,मेरठ, वाराणसी का भी तापमान 43 डिग्री पार गाजियाबाद नोएडा, मथुरा,हाथरस में रेड अलर्ट जारी औरैया, झांसी,जालौन में लू चलने का रेड अलर्ट जारी।
इन इलाकों में चली भीषण लू
उत्तर प्रदेश के हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, गोरखपुर, बहराइच, झांसी, उरई, हमीरपुर, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर जिले भयंकर लू (हीट वेव कंडीशन) की चपेट में हैं.
आज इन जिलों में लू का अलर्ट
गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र ।
इन जिलों में रातें होंगी गर्म
कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आस पास के क्षेत्र
0 टिप्पणियाँ