Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फर्जी तरीके से चल रहा डायग्नोस्टिक सेंटर सीज,न ही प्रशिक्षित चिकित्सक थे और न ही कोई कागजात

चंदौली,
धानापुर। मरीजों से उनकी गाढ़ी कमाई ऐंठने और उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहे धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर को मंगलवार को सकलडीहा एसडीएम और एसीएमओ की संयुक्त टीम ने जॉच के दौरान सीज कर दिया। एसडीएम की इस कार्यवाई से फर्जी तरीके से चल रहे अस्पताल ,डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजी संचालकों में खलबली मच गई है।


फोटो: धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने चल रहे डायग्नोस्टिक सेंटर की जॉच करते एसडीएम अनुपम मिश्र और एसीएमओ

 
एसडीएम अनुपम मिश्र ने बताया कि मिल रही शिकायतों के दौरान आज जॉच पड़ताल की गई है। जिसमें सेंटर संचालक के पास न तो रजिस्ट्रेशन के कोई कागजात मिले और न ही सेंटर को चलाने के लिए कोई प्रशिक्षित डॉक्टर मिला। फर्जी तरीके से चल रहे सेंटर को सीज कर अग्रिम कार्यवाई की गई है।


एक नजर इधर भी देखें एसडीएम साहब

लोगों का कहना है कि धानापुर क्षेत्र के अक्सर अनेकों गावों में झोला छाप डॉक्टर अपनी डिस्पेंसरी खोलकर बैठे हैं। जिनके पास न तो कोई डिग्री है और न ही ईलाज के लिए उनको कोई अनुभव है। फिर भी अनेकों रोगों के ईलाज का जिम्मा लेकर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर उनकी गाढ़ी कमाई ऐंठ रहे हैं। बाद में उनके द्वारा ईलाज किए गए मरीजो का ईलाज सफल नहीं हो पाने की दशा में उनको बड़े बड़े अस्पतालों में दौड़ना पड़ता और काफी हद तक उनके गाढ़ी कमाई की बर्बादी हो जाती है और अक्सर उनको अपनी जान भी गवानी पड़ती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ