Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बगैर सत्यापन सब्सिडी युक्त ढैचा बीज वितरण,सीडीओ ने जॉच का दिया निर्देश

राजकीय कृषि बीज गोदाम पर 18 कुंतल ढ़ैचा किसानों के वितरण के लिये आया हुआ था

प्रति किसानों को पच्चास रूपये किलों सब्सिडी पर चालीस किलों देने का है प्रावधान

चंदौली,सकलडीहा। कस्बा स्थित राजकीय बीज गोदाम से बीज वितरण में भारी मनमानी का किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बगैर ई-पास मशीन पर अंगूठा लगाए ही गोदाम प्रभारी ने ढैचा के बीज को वितरण कर दिया है। ढैंचा का बीज बाजार में 90 रूपये किग्रा में बिकता है।किसानों को सस्ते दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिले इसको लेकर शासन विभिन्न कृषि बीजो को सस्ते दर पर राजकीय बीज गोदाम से उपलब्ध कराता है।

इसी क्रम दो दिन पूर्व सकलडीहा राजकीय बीज गोदाम पर 18 कुन्तल ढैचा का बीज भेजा गया था। जिसको सरकारी व्यवस्था के तहत सब्सिडी पर 50 रूपये में देने का निर्देश था, और एक किसान को 40 किग्रा ही देना था। इसके पीछे शासन की यह मंशा थी कि बीज बिक्री की सही जानकारी सरकार के पास होगी और इसका शत-प्रतिशत लाभ भी किसानों को मिलेगा। लेकिन सरकार के इस मंशा का बीज गोदाम पर तैनात कर्मचारी धज्जियां उड़ाते हुए पलीता लगा रहे है।

 किसानों ने आरोप लगाया कि बिचौलियों से मिलीभगत कर पूरा ढैचा ही एक ही दिन में वितरण कर दिया गया है। किसानों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग किया है। इस बाबत सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने मामला की जांच कराने को कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ