चन्दौली। पारस एजुकेशनल सोसाइटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बरेली नाथ नगरी में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 111 शिक्षकों, साहित्यकार, खिलाड़ी, और समाजसेवियों को बरेली में रविवार को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। जिसमें चंदौली जनपद के तीन शिक्षक भी शामिल रहे। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने इन शिक्षकों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे जिले के शिक्षकों में काफी खुशी है।
ये खबरें पढ़ें: पीएम के चुनाव क्षेत्र में 12 दिनों से अनशन पर बैठे वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक के मुद्दे जनहित के हैं: माले
ये खबरें पढ़ें: वित्तीय वर्ष में हुई दर्जनों चोरियां, खुलासा एक का भी नही, दहशत में लोग,आला अधिकारी की मेहरबानी से कायम है दारोगाई
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा पारस एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सोसाइटी के 16 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से 111 शिक्षकों का जो सम्मान किया गया है वह सराहनीय है शिक्षकों द्वारा जो कार्य विद्यालय में किए जाते हैं उससे बच्चों के ज्ञान को बढ़ावा मिलता है पारस एजुकेशनल सोसाइटी ने उत्तर प्रदेश ही नहीं और भी राज्यों में समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है
ये खबरें पढ़ें: चंदौली में एक भी सरकारी कोल्ड स्टोरेज नही: अजय राय
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा शिक्षकों को सम्मानित करना एक गौरव की बात है पारस एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों के भी शिक्षकों को सम्मानित कर बरेली की अलग पहचान बनाई है सम्मान समारोह में शिक्षकों , साहित्यकारों, खिलाड़ी को सम्मानित किया गया हमें भी खुशी इस बात की हुई दूर-दूर से शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 के कार्यक्रम में भाग लिया सम्मानित करने का अवसर हमें मिला इसका श्रेय पारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष बंटी ठाकुर को जाता है
महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा शिक्षक ही बच्चों के आदर्श होते हैं और पारस एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से उत्तर प्रदेश नहीं अन्य राज्यों के भी शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है जो सराहनीय कार्य है विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षक खिलाड़ी समाजसेवी और साहित्यकारों को सम्मानित कर बरेली की अलग पहचान बनाई है
ये खबरें पढ़ें: अनशनरत डॉक्टर को हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष पद से हटाना निंदनीय,उत्पीड़न की कार्यवाई व उपेक्षा बन्द हो: माले
पारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने कहां बिहार उत्तराखंड हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ऐसे उत्कृष्ट शिक्षकों, समाजसेवी साहित्यकारों,खिलाड़ी को पारस एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया ! पारस एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश की स्थापना 2009 में हुई और उसके बाद निरंतर संस्था समाजसेवी के रूप में जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद कर रही है शिक्षा, संस्कृति, खेलकूद, जन जागरूकता अभियान, केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, मेधावी छात्रों का सम्मान, नशा मुक्त अभियान, जल संरक्षण अभियान,पर्यावरण के क्षेत्र में पारस एजुकेशनल सोसाइटी निरंतर कार्य कर रही है 15 वर्ष के कार्यकाल में समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की है हर वर्ष मेधावी छात्र और छात्राओं को समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है
ये खबरें पढ़ें: लापता एकाउंटेंट मिला वाराणसी के नमो घाट पर,लापता और बरामदगी पर चर्चाओं का बाजार गर्म
सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, डॉ रवि शरण सिंह चौहान, बंटी ठाकुर, डॉ विमल भारद्वाज, गुलशन आनंद, इंजीनियर ए के सिंह, अर्चना सिंह, राजपाल, पल्लवी शर्मा, जाकिर हुसैन, प्रमोद रघुवंशी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ