Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पचीस हजार का इनामिया अंतर्जनपदीय गौतस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

चंदौली,
डीडीयू नगर। अलीनगर व मुगलसराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना अलीनगर पर पंजीकृत मु.अ.सँ. 32/24 धारा 3(1) का वांछित अभियुक्त शेरू पुत्र मुस्तफा निवासी अहमदपुर असरौली थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को रविवार को 09.20 बजे चकिया चौराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। उपरोक्त पर पूर्व में एसपी चंदौली द्वारा पचीस हजार रूपये ईनाम की घोषणा की गई है।



फोटो: थाना अलीनगर पर पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार शेरू 


 थाना प्रभारी अलीनगर शेषधर पाण्डेय ने बताया कि चन्दौली पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पंजीकृत अभियोगों के वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उपरोक्त की गिरफ्तारी की गई है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है ।

 
गिरफ्तार अभियुक्त थाना अलीनगर,जनपद चंदौली का हिस्ट्रीशीटर व पचीस हजार का इनामिया गौ-तस्कर है ।अभियुक्त पर जनपद चन्दौली सहित अन्य जनपद में चोरी, धोखा-धड़ी व गौ-तस्करी सहित 06 अभियोग पंजीकृत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ