Hot Posts

6/recent/ticker-posts

10 जून को राजकीय आईटीआई करौंदी में लगेगा रोजगार मेला

चंदौली के अभ्यर्थी भी कर सकते हैं प्रतिभाग

वाराणसी।प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी वाराणसी ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी में मिशन रोजगार के अन्तर्गत कैम्पस परिसर में दिनांक 10 जून 2024 को प्रातः 10:00 बजे से समस्त व्यवसाय के अभ्यर्थियों हेतु कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया गया है।इस कैम्पस प्लेसमेंट में टाटा मोटर्स लखनऊ के सौजन्य से TATA MOTOR LTD., SCHNEIDER ELECTRIC,DIXON, GLOBAL ATOTECH, METALMAN, SRIRAM PISTON AND HONEYWELL इत्यादि कुल छः कंपनियों द्वारा आई०टी०आई उत्तीर्ण पुरुष/महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इस रोजगार मेले में 18 से 26 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है।सभी अभ्यर्थी अपना बायोडाटा एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र के साथ छाया प्रति सहित 2 पासपोर्ट साइज फोटो एवं पैन कार्ड, आधार कार्ड साथ लेकर
आएंगे।

इस रोजगार मेले में जनपद चंदौली के अभ्यर्थी भी प्रतिभाग कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ