Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीएलवी टीम ने पर्यावरण और लोक अदालत का पोस्टर व हैंविल से किया प्रचार प्रसार

चंदौली। जनपद के सकलडीहा इकाई की पीएलवी टीम ने बुधवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष लगाकर शुद्ध व स्वच्छ वातावरण के प्रति लोगों को सचेत किया गया वहीं आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाले लोक अदालत को लेकर सरकारी व गैर सरकारी संस्थान, कस्बा,गांव पर पहुचकर लोगों को विधिक जानकारी एवं सुझाव दी गई। 

फोटो: पीएलवी टीम द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत और पर्यावरण दिवस पर वृक्ष लगाकर जागरुक करते हुए 

पीएलबी द्वारा चर्चा के दौरान बताया गया कि तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक दीवानी न्यायालय परिसर एवं कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्नलिखित वादों जैसे दाण्डिक शमनीय मामले,ई चालान, एन आई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक वाद, परिवाद न्यायालय मामले, दीवानी न्यायालय संबंधित वाद, सेल टैक्स, इनकम टैक्स, आपदा क्षतिपूर्ति मामला, विद्युत चोरी, विद्युत,पानी व बिल, इत्यादि किसी भी लंबित वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करना चाहते हैं तो वाद संबंधित कागजात, न्यायालय पीठासीन अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के कार्यालय एवं सिविल कोर्ट चंदौली में संपर्क कर वाद को हल करा सकते हैं।

 इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली तहसील सकलडीहा के पीएलवी अवधेश कुमार यादव, चंद्रशेखर राय, धनंजय श्रीवास्तव, खुशीहाल गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ