Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लखनऊ के लिए बस रवाना : 12 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण में भाग लेंगे होमगार्ड्स

चन्दौली। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) अभय कुमार पांडेय द्वारा आपदा मित्र प्रशिक्षण प्रदान करने हेेतु लखनऊ के लिए बस को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया।  

कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते अभय कुमार पाण्डेय (अपर जिलाधिकारी)

उन्होंने बताया कि उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रदेश के 48 जनपदों के 100 होमगार्ड्स को आपदा मित्र प्रशिक्षण प्रदान करने हेेतु चयनित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुआ था। 

आपदा मित्र योजना के तहत जिला होम कमाण्डेन्ड, चन्दौली से 100 होमगार्ड्स (80 पुरूष एवं 20 महिला) के सापेक्ष क्रम मे प्रशिक्षण हेतु 40 वर्ष से कम की आयु वाले पुरूष एवं महिला होमगार्ड्स मुख्यालय उ0प्र0,लखनऊ से जारी सूची के अनुसार 65 पुरूष एवं 24 महिला कुल 89 होमगार्ड्स को आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण दिनांक 25.06.24 से 06.07.24 तक 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आपदा मित्र योजना के पात्र होमगार्ड्स को अपने-अपने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (अनिवार्य रूप से) सहित जिला मुख्यालय, चन्दौली से कुल 59 होमगार्ड्स जिसमें 39 पुरूष एवं 20 महिलाये शामिल हुये। आपदा मित्र योजना के  तहत  26 पात्र होमगार्ड्स को आपातकाल डायल 112 के रोका गया है। 

आपदा मित्र योजना के तहत आर्हतायें एवं मानक है

आयु सीमा- न्युनतम 18 से 40 वर्ष होनी चाहियें।
जनपद का निवासी होना चाहिये।
शैक्षिक योग्यता 7 जी न्युनतम होनी चाहियें।
शारीरिक रूप, मानसिक व भावनात्मक रूप से स्वस्थ हो (स्वास्थ प्रमाण पत्र अनिवार्य)
आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया।
तैराकी ज्ञान हो।

उक्त मौके पर आपदा विशेषज्ञ, होम गार्ड कमाण्डेन्ट, प्रवल कुमार, विनोद कुमार यादव प्रमोद कुमार सिंह, वैत पी0सी0, आदि उपस्थित रहें। मनोज कुमार एस0डी0आर0एफ0 द्वारा नेतृत्व किया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ