Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सर्प काटने से किशोरी की मौत : हॉस्पिटल पहुंचने से पहले तोड़ चुकी थी दम

चन्दौली नौगढ़। क्षेत्र के चकरघट्टा थाना अंतर्गत मझगाई गांव में 13 वर्षीय किशोरी पायल पुत्री अंगद यादव की सांप के काटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस पंचायतनामा बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों में मातम छाया है।

फोटो : मृतक पायल की शव और रोते बिलखते परिजन 

इस बाबत जानकारी देते हुए पायल के पिता अंगद ने बताया कि रात में सांप ने काट लिया। तत्पश्चात आनन-फानन में  हॉस्पिटल लाया गया लेकिन तब तक दम तोड़ चुकी थी।मेरे दो बेटे व तीन बेटियां थी जिसमें यह दूसरे नंबर की बेटी थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ