Hot Posts

6/recent/ticker-posts

31 शीशी अवैध देशी शराब के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

चन्दौली,सकलडीहा। क्षेत्र के इटवाँ गांव से टीपू सुल्तान पुत्र सैयद मोहिद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम व थाना स्थानीय को 31शीशी ब्लू लाईम देशी शराब के साथ शुक्रवार को 2:50 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-90/2024 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

थाना कोतवाली सकलडीहा पर पुलिस टीम के साथ टीपू सुल्तान 

थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। जिसे हिरासत में लेते हुए गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्य विधिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में SO संजय कुमार सिंह, उ0नि0 शिवकुमार यादव, उ0नि0 जगदीश यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल रहे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ