बच्चों को ज्ञानवर्धक पेंटिग और प्राकृतिक दृश्य करेंगे आकर्षित
ग्रामीण बच्चे और आसपास के लोग स्कूल परिसर में आकर सेल्फी लेने को हुए मजबूर
चंदौली,
सकलडीहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार सकलडीहा में चंदौली जिले की प्राकृतिक धरोहर लतीफ शाह डैम, राजदरी जल प्रपात, देवदरी जल प्रपात चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण सहित सौर मंडल योगासन को चित्रांकन द्वारा स्कूल की दीवारों पर उकेरने का कार्य शुभम आर्ट ग्रुप प्रतापगढ़ द्वारा सोनाटा फाइनेंस प्रा लिमिटेड के सौजन्य से किया गया।
सहायक अध्यापक अरुण रत्नाकर ने बताया की चंदौली जिले की प्राकृतिक धरोहर हमारे जिले की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है. इसे देखने दूर दूर से पर्यटक आते है. ये चित्रांकन पर्यटन को बढ़ावा देगा और जो लोग या बच्चें वहां नहीं जा सकते उन्हें भी जानकारी रहेगी की हमारे चंदौली में ऐसे भी स्थान है जो विदेशी पर्यटकों को चंदौली घूमने को लालायित करते है।साथ ही बच्चों को अपने जिले की भौगोलिक जानकारी होगी।
बच्चों को ज्ञानवर्धक पेंटिग और प्राकृतिक दृश्य आकर्षित करेंगे जिससे नामांकन में भी वृद्धि होगी चित्रों को देखने के लिए ग्रामीण बच्चे और अन्य आसपास के लोग स्कूल परिसर में आ कर सेल्फी ले रहे है ।प्रधानाध्यापक जमील अहमद ने बताया की आकर्षक परिवेश देखकर बच्चों का स्कूल के प्रति लगाव बढ़ेगा और अध्यापक धर्मराज प्रसाद ज्योति भारद्वाज सतीश सुरेश आदि ने चित्रांकन की सराहना की।
0 टिप्पणियाँ