Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी रिश्तों को भी कर रही मजबूत

महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से 05 बिछड़े दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी

चन्दौली,अलीनगर। महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा रविवार को बिछड़े 05 दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच बिना किसी जोर दबाव के पुनः खुशियां लौटाकर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार कर राजी खुशी से घर भेजा गया।

बता दें कि 05 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया।

 दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये। महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ