व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते रहना जरूरी
चन्दौली। पुलिस लाईन चन्दौली के नवीन सभागार कक्ष में बुधवार को डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के जनपद चन्दौली से जनपद प्रतापगढ़ स्थानान्तरण के उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व समस्त क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस विभाग के समस्त शाखा प्रभारी अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस दौरान विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ किये कार्यों तथा मार्गदर्शन पर बड़ी बारीकियों के साथ प्रकाश डालते हुये सम्बोधित किया गया। अनिल कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन चन्दौली द्वारा भी साथ मिलकर सम्पादित किये गये कार्यों का विस्तृत उल्लेख करते हुये बधाई तथा विदाई दी गयी।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थानांतरण नौकरी का एक हिस्सा है। व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते रहना चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकाल मे किए गए कार्यों और निर्णयों के लिए सबके सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी,समस्त शाखा प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ