चन्दौली । जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुद्धवार को कैंप कार्यालय पहुंचकर जनपद पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद को अपराध मुक्त करना और जनसमस्याओं का समय से निस्तारण कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
2016 बैच के आईपीएस अफसर हैं आदित्य लांग्हे । ये मूल रूप से जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं और चण्डीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा हासिल किये है। पुलिस अधीक्षक के रूप में पहला चार्ज एसपी अमरोहा के रूप में 2022में लिया था। इससे पूर्व दिसंबर 2021 में आदित्य ने कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी में डीसीपी वरुणा के पद पर भी सेवाएं दे चुके है।
0 टिप्पणियाँ