Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक ने सैयदराजा थाने का किया औचक निरीक्षण

रजिस्टर, रखरखाव, साफ सफाई, रात्रि गस्त, लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों के सम्बंध में दिया आवश्यक निर्देश 

चंदौली,
सैयदराजा। शुक्रवार की रात्रि को  पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा थाना स्थानीय का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना परिसर, कार्यालय, CCTNS कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।वहीं रिकॉर्डों को अद्यावधिक करने, साफ सफाई रखने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। 

थाना सैयदराजा का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मासिक निरीक्षण रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का अवलोकन, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने, रात्रि गश्त व पिकेट को प्रभावी बनाने, एचएस चेकिंग, लम्बित विवेचनाओ को गुणदोष के आधार पर निस्तारण व वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश भी दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ