चन्दौली। जनपद में शांति एवं सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी और थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण कस्बों सहित अन्य मुख्य मार्ग, चौराहा, बाजार, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। इस दौरान आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई
वहीं चंदौली पुलिस ने आमजनमानस में सुरक्षा की भावना को जागृत करने के लिए लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ हैं, परेशानी होने पर तत्काल सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ