चंदौली,चकिया। थाना क्षेत्र के छित्तमपुर काली माता मन्दिर के पास से शुक्रवार को चोरी की पांच मोटर साइकिल के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी चकिया अतुल कुमार ने बताया कि थाना स्थानीय पर एक वादी द्वारा तहरीर दी गई कि उसके घर पर खड़ी मोटर साइकिल चोरी हो गई। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही थी कि अलग अलग जगहों से तीन चोरी की मोटर साइकिल को तीन अभियुक्तो प्रदीप कुमार पुत्र राकेश राम,प्रदीप राय पुत्र हीरा व छांगुर राय पुत्र स्व0 बिहारी राय निवासी थाना चैनपुर जिला भभुआ कैमूर बिहार के साथ बरामद कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।
पुलिस से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग सामूहिक रूप से चकिया, इलिया व बिहार के जनपदो से वाहनो को चुरा कर छांगुर के टेंट हाउस छित्तमपुर चकिया मे इकट्ठा करते हैं जब हम लोगो के पास ज्यादा मोटर साइकिलें इकट्ठा हो जाती है तो चोरी की गई वाहन के नम्बर प्लेट को हटा देते हैं तथा इंजन नं0 व चेसिस नं0 को भी खुरच देते हैं तथा बाद मे फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर खरीदने वाले ग्राहक को खोजकर दो दो चार चार करके ले जाकर बिहार व अन्य जनपदो मे बेच देते हैं तथा इससे जो भी पैसा प्राप्त होता है हमलोग आपस मे बराबर बराबर बाँट लेते हैं।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उ0नि0 दिनेशचन्द्र पटेल,उ0नि0 अवधेश यादव, हे0का0 जलभरत यादव,हे0का0 दीपचन्द्र गिरी,का0 प्रभात यादव,का0 रमेश कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ