चन्दौली। यातायात व जनपदीय पुलिस की संयुक्त प्रवर्तन की कार्यवाई में शुक्रवार को 246 वाहनों का चालान किया गया और चार नाबालिग बच्चों द्वारा ड्राइविंग करते हुए पकड़े जाने पर 6 वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं 572000/-रुपए संपूर्ण कारित राजस्व वशूल किया गया।
बतादे कि सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात क्षेत्राधिकारी रघुराज तथा यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है जिसके क्रम में जनपद के प्रमुख चौराहों, तिराहों व सार्वजनिक मार्गो, पर लगातार भ्रमणशील रहकर रोड पर लोगो को जागरुक किया गया।
साथ ही आमजन व वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें।
0 टिप्पणियाँ