Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली में माता पिता के नाम पर लगाये गये दो पेड़


सकलडीहा इंटर कॉलेज के एनसीसी लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा और कैडेटों ने शुरू किया कवायद,लगाये 70 पौधे

चन्दौली,सकलडीहा। शासन की ओर से पौध रोपण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस क्रम में सकलडीहा इंटर कॉलेज में एनसीसी के लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा और सकलडीहा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय के नेतृत्व में एक एनसीसी कैडेट दो पेड़ अपने माता पिता के नाम से लगाने की कवायद शुरू किया है। शुक्रवार को संयुक्त रूप से छात्रों ने 70 पेड़ लगाकर पेड़ लगाकर जन जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत किया है।

फोटो: सकलडीहा इंटर कॉलेज में पौध रोपण करते हुए एनसीसी के छात्र व शिक्षक

प्रधानाचार्य कमलापति पाण्डेय ने कहा की एनसीसी लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स की ओर से अच्छी पहल शुरू किया गया है । एक कैडेट 2 पेड़ का संकल्प लोगो को जागरूक करेगा । एनसीसी के छात्र छात्राओं के पहले दिन अपने माता पिता के नाम से कुल 70 पेड़ लगाए गए है । उनकी जिम्मेदारी है की इन पेड़ो की सेवा और सुरक्षा की जिमेदारी निभायेंगे।

 वही लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा ने कहा कि आज देश में वृक्ष के कट जाने से भयंकर गर्मी पड़ रही है। ऑक्सीजन के भरपाई के लिए यह कार्य आवश्यक है । छात्रों की यह पहल ग्रामीणों में जागरूकता लायेगी। 

इस मौके पर घनस्याम त्रिपाठी, विनोद पाठक, विनोद कुमार, गिरीश चन्द्र, उमेश यादव, अनिल कुमार, मारकंडेय प्रसाद, राजबली प्रसाद, सुरेंद्र विश्वकर्मा, देवचंद्र राम, संजय मिश्र, मिथिलेश तिवारी सहित एनसीसी के छात्र मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ