01 अभियुक्त व 03 बाल अपचारीगण को चोरी किये हुए दो लाख रुपए के आभूषण के साथ किया गिरफ्तार
चन्दौली,चकिया। थाना क्षेत्र में भटवारा खुर्द में पूर्व में चोरी की घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र स्व मुरारी निवासी ग्राम सोनहुल थाना स्थानीय और तीन बाल अपचारी को चोरी के दो लाख रुपए के आभूषण के साथ रविवार को दुलहिया माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अनिल कुमार
थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि दिनांक 13.07.2024 को थाना चकिया पर वादी प्रभुदयाल सिंह पुत्र स्व० अमरदेव सिंह निवासी ग्रा० भटवारा खुर्द थाना चकिया जनपद चन्दौली द्वारा बताया गया की अपने पुत्र के इलाज हेतु बनारस चले गए थे दिनांक 12.07.2024 को जब अपने घर पहुचे तो देखा कि श्रृंगारदान का लाकर तोड़कर पीली धातु का एक मंगलसूत्र, एक पीली धातु की सिकड़ी, पीली धातु नथिया, पीली धातु मांग टीका, 1 पीली धातु की मुहर व एक लेडिज घड़ी गायब था। उक्त सामान चोरी किए जाने के सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 116/2024 धारा 331/305/317 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त/बाल अपचारीगण द्वारा बताया गया कि हम लोग सामूहिक रूप से मिलकर दिनांक 03.07.2024 को दिन मे दोपहर के समय प्रभुदयाल सिंह जो मेरे गांव भटवारा खुर्द थाना स्थानीय के रहने वाले है, उनके घर मे घुसकर हम सभी लोग मिलकर उनके लाकर को तोड़कर उक्त सभी आभूषण चोरी किये थे तथा चोरी का पूरा सामान दुलहिया माता मन्दिर के पास पहाड़ी के किनारे छिपा दिये थे, को आपस मे बाट कर दुलहिया माता मन्दिर के पास से जाने वाले थे कि पुलिस टीम द्वारा हम लोग पकड़ लिये गए ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार,उ0नि0 अवधेश यादव, उ0नि0 गिरीशचन्द्र राय, हे0का0 जलभरत यादव, हे0का0 दीपचंद्र गिरी, का0 रमेश कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ