Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा में 07 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

शांति भंग करने की आशंका, गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश 

सकलडीहा,(चंदौली)। प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा किसी भी संभावित विवाद के कारण शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 170 के तहत बुधवार को विभिन्न गांवों से कुल 07 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

फोटो: सकलडीहा कोतवाली में पुलिस टीम के साथ 07 लोग 

जिनमें मनीष चौबे पुत्र महेन्द्र चौबे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम रानेपुर, संजय राय पुत्र अन्तु राय उम्र करीब 26 वर्ष, संदीप पुत्र अन्तु राय उम्र करीब 24 वर्ष, राकेश पुत्र कुवर राय उम्र करीब 22 वर्ष निवासीगण महेशुआ नई बाजार, प्रमोद कुमार पुत्र वंशीराम उम्र करीब 34 वर्ष, वंशीराम पुत्र स्व0 श्रवण राम उम्र करीब 55 वर्ष, मुद्रिका राम पुत्र वंशीराम उम्र करीब 30 वर्ष निवासीगण बलारपुर नाम प्रमुख हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, उ0नि0 जयप्रकाश दूबे,उ0नि0 शिवशंकर यादव, उ0नि0 गुडिया यादव,का0 किशन कुमार, का0 जयगोविन्द सिंह,का0 सौरभ पटेल,का0 गौरव पटेल,का0 प्रश्विन कुमार दूबे कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ