राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में लाया सिल्वर मेडल,विद्यालय सहित क्षेत्र में खुशी एवं प्रेरणादाई माहौल
चंदौली, धानापुर। रांची झारखंड की विरसा मुंडा स्टेडियम(खेल गांव) में 06 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता(अंडर-17बालक/बालिका ) में बालक वर्ग के रिकर्व टीम गेम में तीन खिलाड़ियों की टीम में अमर शहीद विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज शहीदगांव चंदौली का यश मौर्या ने परचम लहराते हुए उत्तर प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलाया। विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी एवं प्रेरणादाई का माहौल है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आशीष विद्यार्थी एवं प्रधानाचार्य मोती हरिजन ने यश मौर्या व उनके व्यायाम शिक्षक हरीश श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई दी तथा खिलाड़ी को विद्यालय के तरफ सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया।
0 टिप्पणियाँ