Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यूथ पार्लियामेंट युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल व समसामयिक विषयों पर चिंतन को बढ़ावा देता है: प्राचार्य

युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का उद्देश्य, विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के संबंध में प्रेस वार्ता

चंदौली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 कार्यक्रम के संबंध में गुरुवार को सकलडीहा पी. जी. कॉलेज, जनपद चंदौली में प्रेस वार्ता सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम विकसित भारत की परिकल्पना से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल तथा समसामयिक विषयों पर चिंतन को बढ़ावा देना है।


प्राचार्य ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के 18 से 25 वर्ष के युवा प्रतिभाग करेंगे तथा संसदीय पद्धति के अनुरूप युवाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व बोध विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेजबानी का अवसर मिलना गौरव का विषय है तथा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अंत में आयोजकों ने जनपद के सभी महाविद्यालयों एवं युवाओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ