दिनांक 28 फरवरी 2026 को ग्राम रिष्टी निवासी राधिका देवी पत्नी सीताराम ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि अपना मकान बनवाने के लिए एक महीने पहले लगाए गए टिल्लू पंप को चोरों ने उड़ा लिया था। तहरीर पर थाना सकलडीहा में मुकदमा संख्या 38/2026 धारा 303(2) भादवि के तहत दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में सकलडीहा पुलिस टीम ने छापेमारी की। खड़ेहरा गांव के खेल मैदान के उत्तरी किनारे से चोरी का टिल्लू पंप मोटर एक बाल अपचारी के कब्जे से बरामद हुआ। आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, उ0नि0 राजेंद्र प्रसाद सिंह, हे0का0 राजेंद्र प्रसाद यादव,का0 रोहित गोंड, का0 प्रश्विन कुमार दुबे, थाना सकलडीहा जनपद चंदौली शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ