Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है: डॉ नौशाद अहमद

सकलडीहा पी.जी. कॉलेज में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ, सामाजिक जागरूकता संबंधी होंगे विभिन्न आयोजन 

चंदौली के सकलडीहा पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन सोमवार को आदि शक्ति मंदिर परिसर, अमृत सरोवर, तिमीलपुर में आयोजित किया गया। जो 9 से 15 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा, इसमें स्वयंसेवक विभिन्न सामाजिक जागरूकता एवं सेवा संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

मुख्य अतिथि डॉ. नौशाद अहमद (हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर) और अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडे ने की, साथ में प्रो. दयाशंकर सिंह यादव, अजय कुमार यादव, डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता और ग्राम तिमीलपुर के प्रधान पति अशोक कुमार विशिष्ट अतिथि रहे।

शिविर की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा साफ‑सफाई और पंजीकरण से हुई, उद्घाटन सत्र में डॉ. रजनीश ने एनएसएस के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और युवाओं में सेवा‑भाव व सामाजिक उत्तरदायित्व विकास पर प्रकाश डाला। डॉ. नौशाद अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है, जिससे छात्र‑छात्राएं समाज की वास्तविक समस्याओं से रूबरू होकर उनके समाधान में भागीदारी निभाते हैं।

प्राचार्य प्रो. पांडे ने कहा कि यह योजना युवाओं को समाज के प्रति जागरूक बनाते हुए नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता और कौशल विकास को बढ़ावा देती है, और स्वयंसेवकों से पूरे अनुशासन व लगन से भाग लेने की अपील की।

बौद्धिक सत्र में प्रो. दयाशंकर ने सात दिनों की कार्ययोजना और प्रस्तावित कार्यक्रमों का विवरण दिया। शिविर के दौरान अंबेडकर नगर (सकलडीहा) और तिमीलपुर की चयनित मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

कार्यक्रम संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्याम लाल सिंह यादव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने दिया; दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक‑स्वयंसेविकाएं और महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित
थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ