Hot Posts

6/recent/ticker-posts

परिषदीय स्कूलों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बल्कि इन्हें निखारने की आवश्यकता है : डायट प्राचार्य

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में सृजन 3 पर संगोष्ठी, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से किया मंत्रमुग्ध 

सकलडीहा (चंदौली)। क्षेत्र के नईबाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव "सृजन 3" तथा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि विकायल भारती डायट प्राचार्य, ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा अवधेश सिंह, थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद,विवेक सिंह BBS सोनाटा ने शैक्षिक उन्नयन पर मार्गदर्शन दिया। वहीं छात्रों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फोटो: प्राचार्य विकायल भारती पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में सृजन 3 पर बच्चों को संबोधित करते हुए 

डायट प्राचार्य श्री भारती ने अपने संबोधन में कहा कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बल्कि इन्हें निखारने की आवश्यकता है और यह जिम्मेदारी शिक्षकों की है।उल्लेख किया कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर व शिक्षक बनकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने शिक्षा पर सरकार के प्रयासों पर जोर दिया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन के विकास हेतू जल्द ही बाउंड्रीवाल निर्माण कराने की घोषणा किया।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में नियमित रूप से आयोजित होने वाली शारदा संगोष्ठी का हिस्सा था, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों (नृत्य, संगीत, नाटक) और सामुदायिक सहभागिता पर केंद्रित होता है। वार्षिकोत्सव "सृजन 3" के तहत छात्रों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। शारदा संगोष्ठी का मुख्य लक्ष्य शैक्षिक गुणवत्ता सुधार, अभिभावक-शिक्षक संवाद और छात्रों को प्रोत्साहित करना है।सकलडीहा क्षेत्र के स्कूलों में ऐसे आयोजन सामुदायिक एकता को बढ़ावा देते हैं।


इस दौरान राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में पास तीन छात्रों को मुख्य अतिथि के हाथों अंग वस्त्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति, अभिभावक, SMC सदस्य, शिक्षक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, गिरिजेश कुमार दादा, नीठोहर सत्यार्थी, ज्ञानचंद कांत, राजेश यादव, चंद्रमौली दीक्षित, अजय यादव, रामेश्वर प्रसाद रामदुलार, सोनू पटेल, सत्यप्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक अरूण रत्नाकर और संचालन आर ए पाण्डेय ने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ