Hot Posts

6/recent/ticker-posts

देह व्यापार रैकेट में पकड़ी गई अमरावती को जेल

भारी मात्रा में कंडोम, शक्ति वर्धक दवाएं और शराब की बोतले बरामद

चंदौली के जिला अस्पताल के सामने देह व्यापार रैकेट में प्रतापपुर की अमरावती और किदवई नगर के रजत जायसवाल पकड़े गए। वहीं कई युवक-युवतियां दीवार फांदकर भाग गए। इनके कब्जे से भारी मात्रा में कंडोम, शक्ति वर्धक दवाएं और शराब की बोतले बरामद हुई हैं। इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है। 

यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात को हुई है। जिससे पूरा हड़कंप मचा हुआ है। पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि वह अपने घर पर खुद और बाहरी महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से पैसे लेकर यह अवैध धंधा चला रही थी।  
 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक सदर विजय बहादुर सिंह, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी कस्बा), उ0नि0 रावेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी मण्डी), हे0का0 धीरेन्द्र कुमार यादव, हे0का0 कौशल यादव, का0 उमंग राय, महिला आरक्षी विनीता सिंह
का0 प्रियेश यादव थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ