नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, सकलडीहा तहसील बनेगा देश का मॉडर्न तहसील, लाइब्रेरी और अधिवक्ता भवन बनाने का वादा: अनिल राजभर
चंदौली। सकलडीहा बार एसोसिएशन दो गुटों में बंटा हुआ है, जिसमें डेमोक्रेटिक बार ने नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित किया। शपथ ग्रहण समारोह के बतौर मुख्य अतिथि कबीना मंत्री अनिल राजभर और विशिष्ट अतिथि एसडीएम कुंदन राज कपूर व तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव रहे।
इस दौरान अतिथियों का अधिवक्ताओं द्वारा स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र और मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात पदाधिकारी अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित तिवारी कोषाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह पिंटू संयुक्त सचिव सुभाष चन्द्र भारती को विधि सम्मत और कर्त्तव्य निष्ठा पूर्वक कार्य निर्वहन करने शपथ दिलाया।चुनाव 21 जनवरी 2026 को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ था।
कार्यकारिणी में अशोक मिश्रा, शिवकुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, अतुल तिवारी, रमाकांत सिंह, संतोष सिंह, सच्चिदानंद सिंह, सुरेश यादव, दुर्गेश सिंह शामिल हैं। सिविल बार चंदौली के नव निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री बीरेंद्र सिंह व आशुतोष मिश्रा थे। चुनाव अधिकारी अशोक मिश्रा ने नाम घोषित किए थे।
मंत्री अनिल राजभर ने सकलडीहा तहसील देश का मॉडर्न तहसील बनेगा। अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी और अधिवक्ता भवन बनाने और दो वाटर कुलर देने का घोषणा किया। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता श्री स्व. रामजीत भारद्वाज पूर्व में धानापुर विधानसभा से विधायक थे, जिन्होंने महुजी के पास अगहर बीर बहुरिया नदी पर पुल निर्माण के सरकार से मांग किया था। मांगे पूरी नहीं हुई तो वह विधायक रहते हुए भी अपने ही सरकार के खिलाफ सकलडीहा में काफी दिनों तक धरने पर बैठे थे। जिसके दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा सकलडीहा में तहसील और महुजी में पुल का निर्माण की स्वीकृति दिलाया था। हमारा प्रयास रहेंगा की सकलडीहा तहसील प्रदेश का आर्दश तहसील बने। इसके लिये यहां के अधिवक्ताओं का सहयोग और सुझाव देने की अपील किया।
यह डेमोक्रेटिक गुट की जीत के बाद की बड़ी उपलब्धि है। इससे बार सदस्यों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सकलडीहा बार में विभाजन के कारण दो गुट सक्रिय हैं। डेमोक्रेटिक बार ने हाल ही में चुनाव जीते। जनार्दन मिश्र जैसे नेताओं ने तैयारियां कीं। यह चंदौली जिले की स्थानीय कानूनी गतिविधियों को मजबूत करेगा।
0 टिप्पणियाँ