Hot Posts

6/recent/ticker-posts

UPS नई बाजार का छात्र श्रेयस जनपद में अव्वल

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में लाया 162अंक,अनुष्का और आयुषी 18वीं व 20वीं रैंक पर,पायेंगे 12 हज़ार प्रति वर्ष


दृढ़ संकल्प और प्रयास से कुछ भी हासिल किया जा सकता है: अरुण रत्नाकर 

चंदौली। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा का परिणाम रविवार को प्राप्त हुआ। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार के छात्र श्रेयस यादव ने 162 अंक पाकर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही दो बच्चिया अनुष्का मौर्या और आयुषी ने भी क्रमशः 18वी रैंक और 20वी रैंक प्राप्त किया।

प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर ने बच्चों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। "परीक्षा में बच्चों की सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प और प्रयास से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। सफलता उन्हीं को मिलती है जो सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं। बच्चों की इस सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

इस परीक्षा में पूरे प्रदेश से 157721 बच्चे पंजीकृत थे। जिसमें 124048 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था।जिसमें पूरे प्रदेश से 14925 बच्चे चयनित हुए। जनपद चन्दौली से 204 बच्चों का चयन हुआ है। जिसमें कंपोजिट विद्यालय नई बाजार का श्रेयस यादव ने 162 अंक पाकर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही दो बच्चिया अनुष्का मौर्या और आयुषी ने भी क्रमशः 18वी रैंक और 20वी रैंक प्राप्त किया। वहीं कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा के आठ छात्रों आलोक कुमार, शिवम गुप्ता, प्रवीण, आशीष पाण्डेय, श्रीराम यादव, विराज यादव एवं श्वाति का चयन हुआ है। 

"कक्षा 8 के मेधावी छात्रों के लिए एक सरकारी योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को कक्षा 9-12 तक पढ़ने के लिए प्रति वर्ष 12,000 रुपये प्रदान करती है। इसके लिए छात्र का 7वीं में 55% अंकों से पास होना और सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ना अनिवार्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ