Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तंबागढ़ में एससी एसटी बटवा संगठन ने आगपीड़ितों तक पहुंचाई राहत

17 झोपड़ियों के पीड़ितों को मिला सहारा, स्कूली बच्चों को बैग कापी पेन

चंदौली जनपद के बरहनी क्षेत्र के तंबागढ़ में बटवा संगठन ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए आग से प्रभावित गरीब परिवारों के बीच राहत सामग्री और खाद्य सामग्री का वितरण किया। वहीं स्कूली बच्चों को बैग पेन कापी देकर उत्साहित किया।बीते दिनों लगी भीषण आग में 17 गरीब परिवारों की झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर हो गए थे।

राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन की ओर से जरूरतमंदों को भोजन सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर राहत पाने वाले परिवारों के चेहरों पर कुछ राहत और उम्मीद की झलक साफ दिखाई दी।

पीड़ित परिवारों ने बटवा संगठन के इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में संगठन द्वारा की गई मदद उनके लिए बड़ी सहारा बनी है। ग्रामीणों ने भी संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समय में सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की घटना ने कई परिवारों के सामने रोज़ी-रोटी और आश्रय का गंभीर संकट खड़ा कर दिया था। झोपड़ियों के साथ घर का जरूरी सामान, दो मोटर सायकिलें, पांच सायकिलें, अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू वस्तुएं भी जलकर नष्ट हो गई थीं। ऐसे में बटवा संगठन द्वारा की गई यह सहायता पीड़ितों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और अन्य जनप्रतिनिधियों से भी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि प्रभावित लोग जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। इस नेक कार्य में शिक्षकगण में रामदिलास, ज्ञानचंदकांत, अरुण रत्नाकर, लल्लन कुमार, रामहरख चौधरी, नीठोहर सत्यार्थी, जिपंस प्रतिनिधि रमेश कुमार, जिपंस राकेश कुमार, विनय कुमार, लोरिक राम, उमापति गौतम, रमेश कुमार, रमाकांत, संजय कुमार, अनील कुमार, अरुण कुमार, भाई राम पपौरा प्रधान, विवेक यादव शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ