बिना नंबर के ट्रेलर रोके, अफसरों पर हमला, 4 गिरफ्तार, दो ट्रेलर सीज
चंदौली। अवैध खनन के खिलाफ सख्ती बढ़ाते हुए भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लखनऊ की टीम को आज सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर दी गई। बिना नंबर प्लेट वाले दो ट्रेलरों को जांच के दौरान रोकने पर माफिया ने हंगामा मचा दिया। लेकिन सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने फटाक से कार्रवाई कर 4 अभियुक्तों को दबोच लिया। दो ट्रेलर सीज कर मुकदमा दर्ज कर दिया।
घटना का ड्रामेटिक मोड़
9 मई 2026 को दोपहर निदेशालय की विशेष टीम- डॉ. योगेंद्र भदौरिया (सहायक भू-वैज्ञानिक, लखनऊ), अनुराग वर्मा और चंदौली खनन निरीक्षक सिद्धार्थ पांडेय अपनी टीम संग सकलडीहा क्षेत्र में अवैध खनन की जांच पर थे। तभी सड़क पर दो संदिग्ध ट्रेलर दिखे- बिना नंबर प्लेट के। जैसे ही टीम ने इन्हें रोका, ट्रेलर मालिक और उसके साथियों ने कमर कस ली। ट्रेलर स्वामी ने तो सीधे अफसरों को धमकाया और ट्रेलर सीज होने से रोकने की जंग छेड़ दी। हंगामा मचते ही स्थानीय पुलिस को सूचना मिली। कोतवाली सकलडीहा की टीम मौके पर पहुंची और हालात काबू में कर लिए। दोनों ट्रेलरों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। खनन निरीक्षक सिद्धार्थ पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज- थाना कोतवाली सकलडीहा में मु0अ0सं0-101/2026 के तहत धारा 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957, धारा 3/5 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और 221 BNS लगी। वाहन मालिक, चालक व खलासी समेत कुल 4 बदमाशों को रातोंरात जेल की हवा खिलाई गई। अग्रिम कार्रवाई जारी।
गिरफ्तार खनन माफिया के नाम-पते
सुमित सोनकर पुत्र गुलाब सोनकर, ग्राम सेमरा, थाना मुगलसराय, चंदौली (ट्रेलर स्वामी) सुरेश बिंद पुत्र चौथी राम, दोहरी, थाना अहरौरा, मिर्जापुर (चालक) अंकित गौतम पुत्र लोलारक गौतम, सिधवन, थाना रामपुर, जौनपुर व रवि कुमार पुत्र महेंद्र कुमार, नयेपुर भगेरी, थाना रामपुर, जौनपुर
सीज ट्रेलरों का खुलासा
चेचिस जांच में ट्रेलरों के असली नंबर सामने आए। चेचिस नंबर- MBIXEVLDINPJR8932, वाहन संख्या- UP67AT7963
चेचिस नंबर- MAT828053PAJ10698, वाहन संख्या- UP67BT8847 ये ट्रेलर अवैध खनन सामग्री लादे बिना नंबर छिपाकर भाग रहे थे। पुलिस को शक है कि ये बड़े रैकेट का हिस्सा हैं।
पुलिस टीम के शेर
थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में सकलडीहा पुलिस ने कमाल दिखाया। साथ में उ0नि0 गोपाल तिवारी, उ0नि0 कौशलेश मिश्र, उ0नि0 अभिमन्यू राय, हे0का0 राजेंद्र प्रसाद यादव, का0 हिमांशु त्रिपाठी, का0 अंकित कुमार, का0 रोबिन सिंह रहे। जिला प्रशासन ने साफ संदेश दिया- अवैध खनन और सरकारी काम में बाधा बर्दाश्त नहीं। स्थानीय लोगों में पुलिस की तारीफ की लहर।
0 टिप्पणियाँ