Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चकिया में खनन माफिया का हंगामा

वन विभाग-पुलिस टीम पर हमला, हिस्ट्रीशीटर महेंद्र राव फरार

चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर अवैध खनन रोकने के दौरान 80-100 ग्रामीणों ने संगठित रूप से हमला कर दिया। मुख्य आरोपी पूर्व हिस्ट्रीशीटर महेंद्र राव और उसके परिजन हैं, जिनके खिलाफ पहले से हत्या प्रयास जैसे गंभीर केस दर्ज हैं। 

9 मई 2026 को चंद्रप्रभा रेंजरी वन क्षेत्र के ग्राम अलीपुर भांगड़ा में मुखबिर की सूचना पर रेंजर अखिलेश दुबे और थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह की टीम पहुंची। वहां बिना अनुमति के एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते पाए गए, जिन्हें जब्त कर ले जाया जा रहा था। तभी महेंद्र राव पुत्र राम आसरे राव निवासी गायघाट, उसके भाई विजेंद्र राव और अन्य ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया, रास्ता पत्थरों से अवरुद्ध कर चक्का जाम किया तथा राहगीरों से अभद्रता की। महेन्द्र राव चकिया का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ 8 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

अन्य के खिलाफ समान धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। ये अभ्यस्त अपराधी हैं, ज्यादातर केस हत्या प्रयास और अवैध खनन से जुड़े।नामजद और अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, हमला तथा अवैध खनन की धाराओं में मुकदमा दर्ज। आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। क्षेत्र में अवैध खनन पर सतत छापेमारी जारी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ