Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन कन्विक्शन: 23 साल पुराने दो चोरी मामलों में आरोपी को सजा

चन्दौली, 15 जून 2026 — "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत थाना चन्दौली में दर्ज 2003 के दो पुराने चोरी मामलों में सोमवार को सिविल जज (जू.डी.)-- जेएम की अदालत ने अभियुक्त संजय यादव को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। दोनों मामलों के तहत अभियोग धारा 457, 380 तथा 411 भादवि के अंतर्गत थे।

अभियुक्त संजय यादव पुत्र रामदेव यादव, निवासी माटीगांव, थाना व जिला चन्दौली है। अदालत ने दोनों मामलों में जेल में बिताई गई अवधि को सजा माना और प्रत्येक मामले में 750 रुपये अर्थदण्ड भी लगाया। निर्धारित अर्थदण्ड अदा न होने पर उसे प्रत्येक मामले में 07-07 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

पुलिस ने बताया कि मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय (एपीओ) एवं थाना चन्दौली पुलिस की प्रभावी पैरवी और वैज्ञानिक रूप से साक्ष्य संकलन के कारण 23 साल पुराने इन मामलों में दोष सिद्ध किया जा सका। यह उपलब्धि "ऑपरेशन कन्विक्शन" के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पुराने लंबित मामलों में न्याय सुनिश्चित करना है ताकि पीड़ितों को राहत मिले और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

ऑपरेशन कन्विक्शन 1 जुलाई 2023 से उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में शुरू किया गया है, का मुख्य उद्देश्य अपराधियों को कोर्ट से त्वरित सजा दिलाना और पीड़ितों को शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना है। आरोप तय होने के 30 दिनों के भीतर प्रत्येक जिले में 20 मामलों को दोषी ठहराना।

माफिया, गंभीर अपराधों, तथा महिला और बच्चों से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण।अपराधियों में भय का वातावरण स्थापित कर कानून व्यवस्था को सख्त बनाना। POCSO, लूट, हत्या, बलात्कार, गोहत्या, धर्म परिवर्तन जैसे 20-20 जघन्य अपराध शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ