रमेश जायसवाल ने प्रेस क्लब के लिए स्थायी भवन का आश्वासन दिया
रिपोर्ट ! संदीप कुमार बड़े बाबू
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को सही पारिश्रमिक मिलना चाहिए क्योंकि वे केवल खबरें नहीं लिखते, बल्कि समाज की कुरीतियों को उजागर कर शासन-प्रशासन और जनता के बीच पुल का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाते हैं और उनकी बातों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जायसवाल ने चंदौली प्रेस क्लब के लिए स्थायी भवन की आवश्यकता पर भी जोर दिया और जिले से लेकर राज्य सरकार तक इस पर पहल करने का आश्वासन दिया।
सैयदराजा के प्रतिनिधि व स्थानीय विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पत्रिका और पत्रकार जन-शासन के मुद्दों को सरल भाषा में ढालकर जनता के सामने पेश करते हैं, जिससे सरकार भी उनकी बात सुनती है। उन्होंने पत्रकारों के संघर्षों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हीं के जुझारूपन से समाज और प्रशासन के बीच संवाद कायम रहता है।
वरिष्ठ पत्रकार यादवेश कुमार ने आधुनिक पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की पत्रकारिता पहले से कहीं अधिक जोखिम भरी हो गई है, फिर भी पत्रकार अपने कर्तव्य और सत्यनिष्ठा के साथ डटे रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ और युवा पत्रकारों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थापक संरक्षक संदीप कुमार, संस्थापक अध्यक्ष राम अवतार तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव, जिला अध्यक्ष अमित द्विवेदी, महामंत्री चंचल यादव समेत निजाम बाबू, मृत्युंजय तिवारी, शाकिर अंसारी, रंधा सिंह, जय तिवारी, शिवपूजन तिवारी, हरिशंकर सिंह, धनंजय, मुरलीधर गुप्ता व सुनील कुमार आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। भाजपा के नेता डॉ. के.एन. पांडेय और सूर्य मुनि तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि दमदार बनारसी ने किया, जिन्होंने आयोजन को बनाए रखा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल रोमांचक किया।
0 टिप्पणियाँ