मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर व प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनका लक्ष्य संगठन को अधिक से अधिक लोगों तक जोड़ना और हिंदुत्व की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रीय सतर्कता, सांस्कृतिक आयोजनों और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को संगठित करेंगे तथा सामुदायिक मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे।
अखिलेश के मनोनयन से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। जिले के विक्की यादव, अखिलेश मौर्या, दीनबंधु पाण्डेय, राम आशीष मिश्रा, रामउग्रह पाठक और काशीनाथ दीक्षित सहित अनेक लोगों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। स्थानीय जनसमुदाय ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और सामाजिक कल्याण के कार्यों में तेजी लाएगा।
0 टिप्पणियाँ