Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा में हरियाली की पहल: त्रिशक्ति फाउंडेशन और हिंदू युवा वाहिनी ने डायट में रोपे पौधे

सकलडीहा (चंदौली)। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी, चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को डायट सकलडीहा परिसर में मासिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण सेठ ने किया।

इस दौरान नीम, पीपल, बरगद, आम और अमरुद सहित छायादार व फलदार अनेक प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कृष्ण सेठ ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अनिवार्य हैं और प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का दायित्व उठाना चाहिए। उन्होंने यह कार्य आने वाली पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन तथा हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम मासिक रूप से जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाता रहेगा, ताकि जिले में हरियाली बढ़े और पर्यावरण के प्रति आमजन में जागरूकता फैले। कार्यक्रम में दोनों संगठनों के कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी तथा डायट के शिक्षक-विभागीय स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ