Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बलुआ थाना और साइबर सेल ने पकड़ा बड़ा साइबर ठग

विदेश निवासी खाते से फर्जी UPI बनाकर ₹2.76 लाख की ठगी

चन्दौली के थाना बलुआ और जिले की साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में विदेशी निवासी खाते से फर्जी UPI बनाकर ₹2,76,362.50 की ठगी करने वाले अभियुक्त विशाल पटेल (उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रायपुरकला, थाना सुजानगंज, जौनपुर) को मुगलसराय के पास सकलडीहा जाने वाली टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। 

पीड़ित दिनेश निषाद (यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा रामगढ़) जो 13 सितंबर 2021 से दुबई में थे, 18 अप्रैल 2026 को भारत लौट कर बैंक जाकर KYC अपडेट कराने पर पता चला कि किसी अज्ञात नंबर 731831XXXX से उसके बैंक खाते से फर्जी तरीके से UPI बनाकर कई तिथियों में कुल ₹2,76,362.50 निकाले जा चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने UPI बनाने के लिए अपना ATM कार्ड किसी को नहीं दिया था, बावजूद इसके खाते से धन निकाला गया।

थाना बलुआ में प्राथमिकी म0अ0सं0 126/26 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व धारा 66D आईटी एक्ट के तहत दर्ज की गई। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह तथा साइबर सेल प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच कर विशाल को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में विशाल ने स्वीकार किया कि नवंबर 2025 में उसने एक सिम (नंबर 731831XXXX) अपने नाम कराई और उस सिम से फोनपे पर कूट रचित तरीके से UPI ID व पिन बनाकर दूसरे बैंक खातों में बार-बार राशि ट्रांसफर/निकाली। 

उसने बताया कि शुरुआत में परीक्षण के लिए एक-एक रुपये भेजकर प्रोसेस चेक किया और बाद में यूनियन बैंक व यूको बैंक के खातों से लगभग ₹2,62,000 निकाल लिए। अभियुक्त ने कहा कि धोखे से प्राप्त धनराशि से उसने मकान बनवाया तथा घरेलू सामान खरीदा।

गिरफ्तारी में थाना बलुआ की टीम के साथ साइबर सेल की टीम शामिल थी, जिसमें थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह, साइबर सेल प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग और निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श (विवेचक) प्रमुख रहे। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है तथा मामले की आगे की जांच चल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ