सकलडीहा कस्बा निवासी शुभम आर्य के घर में 18 सितंबर को चोरी हुई थी। दरवाजे का लॉक तोड़कर चोर बिजली के तार, बोर्ड, मोटर, पंखे समेत अन्य सामान ले गए थे। तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 186/2026 में धारा 331(3)/305(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने सोमवार सुबह 5:30 बजे चार बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में चोरी का सामान बेचने की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने सामान खरीदने वाले संजय सेठ को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बिक्री की रकम में से 5,000 रुपये बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, मामले में चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वाले तक पहुंचकर कार्रवाई की गई है। चारों बाल अपचारियों के संबंध में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक अभिमन्यू राय, उपनिरीक्षक रामायन निषाद, हेड कांस्टेबल सुजीत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद और कांस्टेबल हृदेश चक्रवर्ती शामिल रहे।