संदेश

विरोध प्रदर्शन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पेयजल आपूर्ति ठप होने पर उपभोक्ताओं का टूटा सब्र,प्रदर्शन कर जताया विरोध

चित्र
चंदौली, सकलडीहा,  कस्बा सहित तेन्दुई, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा, बलारपुर गावों के पचासों हजार उपभोक्ताओं के तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित होने और शिकायत के बाद भी विभागिय अधिकारियों द्वारा कोरा आश्वासन देने पर उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया जिसे लेकर आक्रोषित ग्रामीणों नें प्रदर्शन कर विरोध जताया फोटो:पेयजल आपूर्ति को लेकर विरोध जताते हुए ग्रामीण  दरअसल टिमिलपुर में जल निगम की टंकी से सकलडीहा कस्बा सहित आधा दर्जन गांव के करीब पच्चासों हजार उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति होती है। बीते तीन दिन पूर्व जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा टिमिलपुर में नई पाइप लाइन के लिये जेसीबी से खोदाई कराया जा रहा था। फोटो:टिमिलपुर में खोदा गया जल जीवन मिशन के तहत अधूरा पड़ा नाला निर्माण  इसी दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी। जिससे कस्बा में सुबह शाम पेयजल की किल्लत से कस्बावासी परेशान हो गये l वहीं शिकायत के बाद भी निर्माण नही हो पाया। जबकि विभागीय अधिकारियों ने देर शाम तक शुरू कराने का आश्वासन दिया था। विरोध जताने वालो में सुनील चौहान, नन्हकू, आदित्य, धरमू, चौथी राम, र...

तटवंध टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों नें किया मुआवजे की मांग

चित्र
चंदौली, सकलडीहा , सकलडीहा से तुलसी आश्रम तक जाने वाली राहवाहा पूरी क्षमता से चलाये जाने के कारण बुधवार को सुबह कई जगहों पर तटवंध टूट गया। जिससे दर्जनों किसानों की सैकडों बीघा गेहूं की बोयी गयी फसल जल मग्न हो गयी । सूचना के बाद भी मौके पर अधिकारियों के बिलम्ब से पहुंचने पर आक्रोशित किसानों ने विभागीय अधिकारियो की घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से नुकसान हुए फसलों की मुंआवजा दिलाने की मांग किया। फोटो: तटवंध की मरम्मत की मांग करते हुए किसान विरोध प्रदर्शन करते हुए इसको पढ़े :-  पीसीएस की परीक्षा पास कर चंदौली की कीर्ति बनी डिप्टी जेलर |  किसानों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा राजवाहा और माइनरों की बगैर साफ सफाई कराये राजवाहा में पानी पूरी क्षमता से छोड़ दिया गया। जिसके कारण कई जगह किसानों के खेत के सामने तटवंध टूट गया। जिससे दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं की बोई गयी फसल जलमग्न हो गयी है। शिकायत के बाद भी घंटों लेट से पहुंचे अवर अभियंता सहित अन्य सिर्फ कोरमपूर्ति किया। जबकि पूर्व में किसान यूनियन की ओर से सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडल...

जिला पंचायत निधि से बनी छ:महीने की सीढ़ी टूटने पर ग्रामीणों नें किया विरोध

चित्र
चंदौली, सकलडीहा, विकास खण्ड के उकनीबिरमराय गांव में पिछले साल जून महीने में लाखों की लागत से जिला पंचायत सेक्टर नंबर 01 से तालाब पर घाट व सीढ़ी बनाई गई थी। लेकिन मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने के कारण सीढ़ी टूट गई है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ गुरूवार को नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान कराने की मांग किया है। सकलडीहा सेक्टर नम्बर एक में उकनीविरमराय गांव पड़ता है। जहाँ पर अमृत सरोवर बनाने के तालाब का चयन किया गया था। जिस पर जिला पंचायत निधि से कार्य कराया गया। लेकिन ठेकेदार ने मानक का ध्यान नहीं रखा जिसकी वजह से जून 2023 में बनी घाट व सीढ़ी टूटने लगी। नाराज ग्रामीणों ने तालाब पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि इतनी घटिया सामग्री लगाकर सीढ़ी बनाया गया कि 6 महीने में टूट गई। कई बार शिकायत हुई लेकिन ठेकेदार के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग किया है। वही जिला पंचायत प्रतिनिधि रमेश राम ने बताया की ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया गया है। जल्द ही उच...