तटवंध टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, किसानों नें किया मुआवजे की मांग

चंदौली,
सकलडीहा, सकलडीहा से तुलसी आश्रम तक जाने वाली राहवाहा पूरी क्षमता से चलाये जाने के कारण बुधवार को सुबह कई जगहों पर तटवंध टूट गया। जिससे दर्जनों किसानों की सैकडों बीघा गेहूं की बोयी गयी फसल जल मग्न हो गयी । सूचना के बाद भी मौके पर अधिकारियों के बिलम्ब से पहुंचने पर आक्रोशित किसानों ने विभागीय अधिकारियो की घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से नुकसान हुए फसलों की मुंआवजा दिलाने की मांग किया।

फोटो: तटवंध की मरम्मत की मांग करते हुए किसान विरोध प्रदर्शन करते हुए


किसानों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा राजवाहा और माइनरों की बगैर साफ सफाई कराये राजवाहा में पानी पूरी क्षमता से छोड़ दिया गया। जिसके कारण कई जगह किसानों के खेत के सामने तटवंध टूट गया। जिससे दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं की बोई गयी फसल जलमग्न हो गयी है। शिकायत के बाद भी घंटों लेट से पहुंचे अवर अभियंता सहित अन्य सिर्फ कोरमपूर्ति किया। जबकि पूर्व में किसान यूनियन की ओर से सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी की ओर से प्रार्थना पत्र देकर राजवाहा और माइनरों की साफ सफाई की मांग उठाया था।

फोटो: तटवंध टूटने से किसानों की जलमग्न हुई गेहूं की फसल


इस मौके पर विरोध जताने वालों में जगदीश सिंह, मान सिंह, चन्द्रभान तिवारी, शशी प्रकाश सिंह, चित्रसेन कुशवाहा, विजयी सिंह, धनंजय गुप्ता, रणजीत, चन्द्रशेखर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा