पेयजल आपूर्ति ठप होने पर उपभोक्ताओं का टूटा सब्र,प्रदर्शन कर जताया विरोध

चंदौली,
सकलडीहा, कस्बा सहित तेन्दुई, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा, बलारपुर गावों के पचासों हजार उपभोक्ताओं के तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित होने और शिकायत के बाद भी विभागिय अधिकारियों द्वारा कोरा आश्वासन देने पर उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया जिसे लेकर आक्रोषित ग्रामीणों नें प्रदर्शन कर विरोध जताया

फोटो:पेयजल आपूर्ति को लेकर विरोध जताते हुए ग्रामीण

 दरअसल टिमिलपुर में जल निगम की टंकी से सकलडीहा कस्बा सहित आधा दर्जन गांव के करीब पच्चासों हजार उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति होती है। बीते तीन दिन पूर्व जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा टिमिलपुर में नई पाइप लाइन के लिये जेसीबी से खोदाई कराया जा रहा था।

फोटो:टिमिलपुर में खोदा गया जल जीवन मिशन के तहत अधूरा पड़ा नाला निर्माण 

इसी दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी। जिससे कस्बा में सुबह शाम पेयजल की किल्लत से कस्बावासी परेशान हो गये l वहीं शिकायत के बाद भी निर्माण नही हो पाया। जबकि विभागीय अधिकारियों ने देर शाम तक शुरू कराने का आश्वासन दिया था।

विरोध जताने वालो में सुनील चौहान, नन्हकू, आदित्य, धरमू, चौथी राम, राजेश, अरविंद रामजतन, इस्लाम सहित अन्य मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा