डॉ अंबेडकर की विरासत पर राज करने वाला भी उन्ही पर उठा रहा अंगुली: अर्जून आर्या
चन्दौली, चकिया । क्षेत्र के बीकापुर गांव में भारतीय संविधान के शिल्पकार, आधुनिक भारतीय चिंतक, समाज सुधारक एवं भारत रत्न से सम्मानित बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 133वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर बुधवार को विश्व ज्ञान दिवस के रुप मे हर्षोल्लास से मनाया गया। महंत आचार्य राजेंद्र प्रसाद व मुख्य अतिथि अर्जुन आर्या द्वारा डॉ. अंबेडकर, तथागत बुद्ध और संत रैदास के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं भोजपूरी विरहा गायक ओमप्रकाश दीवाना और सरोज त्यागी ने पूरी रात अपने गीतों से लोगों का मन मोहे रखा। फोटो: बीकापुर चकिया में अंबेडकर जयंती पर लोगों को संबोधित करते हुए अर्जुन प्रसाद आर्या मुख्य अतिथि लॉर्ड बुद्धा डॉ.अंबेडकर सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अर्जून प्रसाद आर्या ने कहा कि डॉ. अंबेडकर को प्रारंभिक जीवन में ही जातिगत भेदभाव की कठोर वास्तविकताओं का सामना करना पड़ा। बचपन में सामाजिक बहिष्कार और अपमान का सामना करने के उनके अनुभव ने उनमें जाति व्यवस्था के अन्याय के खिलाफ लड़ने का गहरा संकल्प पैदा कर दिया और उसे पटल पर लाने...